{"_id":"6475fd044b381c43790bf2e6","slug":"devotees-worshiped-after-reaching-kharar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-1010-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खरड़ पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खरड़ पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
तपती धूप में घंटों लाइन में लगकर की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गांव खरड़ में शीतला माता और मां शाकुंभरी देवी के दर्शन लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी पर आस्था भारी पड़ी। तपती धूम में श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर माता के दर्शन किए।
हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु सोमवार रात में ही लाइन में लग गए। मध्यरात्रि के बाद मंदिर कमेटी की ओर से माता रानी की महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना आरंभ हुई। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी लाइन लग गई।
भीड़ के कारण मंगलवार को पूरा दिन फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर जाम लगा रहा। माता रानी के दर्शन के लिए आई भीड़ को संभालने में पुलिस प्रशासन का पसीना छूट गया। फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को खरड़ गांव की परिक्रमा करके खेतों के रास्ते से गुजरना पड़ा। शीतला माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारी प्रभात शर्मा ने बताया कि दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने छबील लगाकर शरबत पिलवाया
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर छबील लगाई। फुगाना के ग्रामीण पूर्व प्रधान चौधरी थाम सिंह और चौधरी मुकेश मलिक ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलवाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोनू मलिक, कुलदीप, सुभाष, वीरसैन व राममेहर आदि मौजूद रहे।