फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees will flock to Dudhli Mhadi, a symbol of faith, on August 29

आस्था की प्रतीक दूधली म्हाड़ी पर 29 अगस्त को उमड़ेगा कई प्रातों से भक्तों का सैलाब

Sun, 28 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees will flock to Dudhli Mhadi, a symbol of faith, on August 29
दूधली का पावन म्हाड़ी, जहां 29 अगस्त को उमड़ेगा श्रद्घालुओं का सैलाब - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- राजस्थान के बाद गांव की जाहरवीर गोगा की पावन स्थली की है मान्यता
विज्ञापन

- दो साल कोरोना की बंदिश के बाद इस बार मेले में भीड़ ज्यादा पहुंचने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। आस्था की प्रतीक दूधली ऐतिहासिक जारवीर गोगा म्हाड़ी पर लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। कोरोना की बंदिश के कारण पिछले दो साल मेला नहीं सजने से श्रद्घालुओं को मायूस होना पड़ा था। इस बाद 29 अगस्त को लगने वाले मेले में हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली से गोगा के भक्तों के आने की उम्मीद है। घरों में उत्सव सा नजारा है। मिठाई और पकवान तैयार किए जा रहे है। दूधली में अतिथि देवो भव की भावना में हर घर में रहती हैें।
बागड़ के बाद दूधली की है मान्यता
(फोटो 01बी )
दूधली गांव में स्थित जाहरवीर गोगा माढ़ी की मान्यता राजस्थान के बागड़ के बाद मानी जाती हैं। करीब पांच सौ साल से ज्यादा बात पुरानी है। बुजुर्ग शेर सिंह राणा पुंडीर बताते है दूधली के मजरे मरूवा आलमगीरपुर के एक किसान भक्त की मन्नत पूरी होने के बाद घर में जन्मे बछेरे को पैदल बागड़ (राजस्थान) में जाहरवीर को अर्पित करने पहुंच गया। बताते है जाहरवीर को खुद प्रकट होने पर ही उसने बछेरा भेंट करने का संकल्प लिया था। मान्यता है कि भक्ति से प्रसन्न होकर जाहरवीर ने खुद प्रकट होकर बछेरा लिया और भक्त किसान को गांव में माढ़ी बनाने को पांच ईंट प्रदान की।
विज्ञापन

(फोटो 01सी )
ग्रामीण रामभूल सिंह पुंडीर बताते है उस वक्त गोगा ने किसान को वचन दिया था कि यदि ईट कहीं भी रख दोगे, तो वहां से उठेगी नहीं। लेकिन किसान उनके वादे को भूल गया और थका होने के कारण दूधली में हुक्का पीने के लिए ईटों की चादर रख दी। उसके बाद वहां से ईटं नहीं उठी और वहीं म्हाड़ी बनानी पड़ी थी। तभी यहां म्हाड़ी स्थापित की गई थी। इसी कारण म्हाड़ी की गौरव गाथा कई प्रांतों में विख्यात है। राजपूत बहुल दूधली गांव की ज्यादातर रिश्तेदारी हरियाणा में होने से वहां से लोग भारी तादात में मेले में आते है। हर साल भादो माह में यहां भव्य मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे होगा शुभारंभ
(फोटो 01डी )
ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने बताया सोमवार को सुबह छह बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सरधना के पूर्व एमएलए ठा. सगीत सोम, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं भाजपा जिला महामंत्री सुषमा पुंड़ीर शुभारंभ करेंगे। मेले प्रांगण में झूले और दुकानें सज गई हैं। मेला कमेटी से जुड़े युवा कुलदीप राणा, विक्की, गौरव, अमित पुंडीर, बिशन, दीपक, सुनील, गजेंद्र, नरेंद्र सैनी आदि व्यवस्था बनाने में रहेंगे। मेले में इस बार भीड़ ज्यादा रहेगी।

पीएसी, 15 उन निरीक्षक सहित भारी पुलिस फोर्स रहेगी तैनात
प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया मेले का पुराना अतीत देखने के बाद इस बार मेले में दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। एक प्लाटून पीएसी, 15 उप निरीक्षक, 20 महिला आरक्षी समेत 90 आरक्षी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed