फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees were overwhelmed by satsang and hymns

सत्संग और भजनों से भावविभोर हुए श्रद्घालु

Mon, 03 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed by satsang and hymns
सत्संग और भजनों से भावविभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी अनंत प्रकाशानंद पुरी के 133वें अवतरण दिवस पर श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम (श्री नंगली साहिब कुटिया) गांधी कालोनी में भजन-कीर्तन, सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई।

शनिवार रात आश्रम के संतों के अतिरिक्त पंच दशनाम जूना अखाड़ा मंगलौर हरिद्वार से महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रेयी गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने भजनों एवं सत्संग से भावविभोर कर दिया। रविवार सुबह आठ बजे आश्रम से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो गांधी कॉलोनी के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए आश्रम पर ही संपन्न हुई। शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मार्ग में गुरु के भजनों पर सभी भक्तजन झूमते-नाचते प्रभु का गुणगान करते हुए चल रहे थे। इसके बाद आश्रम पर ध्वजारोहण किया गया। संतों ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला एवं सभी आए हुए श्रद्धालुओं को प्रभु का सिमरन करते हुए अपने जीवन को सही राह पर ले जाने के बारे में बताया। सभी कार्यक्रम में दूरदराज से बहुत से श्रद्धालु आश्रम पर पहुंचे। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। संत बेअंत पुरी, संत विश्वास पुरी, संत शिवपुरी एवं महात्मा सर्वानंद पुरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमरलाल धमीजा, मुल्क राज तागरा, अनिल धमीजा, गिरीश गाबा, मनोहर लाल रहेजा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed