फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees welcome Ram Baraat with flower showers

शहर में निकली श्रीराम की बरात

Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees welcome Ram Baraat with flower showers
सनातन धर्म सभा की रामलीला की राम बारात का शुभारंभ करते कमेटी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से किया राम बरात का स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीरामलीला महोत्सव में में शहर में भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई राम बरात का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री रामलीला सभा टाउन हाल शहर का श्री रामलीला महोत्सव सनातन धर्म सभा भवन में चल रहा है। शुक्रवार रात धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद लीला का मंचन हुआ। धनुष यज्ञ लीला में भगवान श्रीराम के शिव धनुष को उठा कर प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान ही धनुष टूट जाता है। श्रीराम-सीता ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। देवताओं ने भी आकाश से उन पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद परशुराम व लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन हुआ। शनिवार शाम को भगवान श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। टाउनहाल के मैदान से पूजा अर्चना कर राम बरात का शुभारंभ हुआ। सपा नेता सचिन अग्रवाल और रोहन त्यागी ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। बैंडबाजों के साथ श्री राम बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में रथ पर विराजमान चारो भाईयों को कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर पुष्ष वर्षा कर स्वागत किया। टाउन हाल से शुरू होकर राम बरात झांसी रानी, एसडी मार्केट रोड, शिव चौक, रुड़की रोड से होते हुए टाउन हाल के मैदान में जाकर सम्पन्न हुई। व्यवस्था बनाने में शिवचरण गर्ग, दीपक मित्तल, राघुराम गर्ग, अजय गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, सतीश गर्ग, अनमोल मित्तल, नीरज अग्रवाल, सुशील गोयल, कृष्ण गोपाल मित्तल, अंजुल भूषण गुप्ता, देवेंद्र गोयल, अमित गर्ग, संजय गोयल आदि सक्रिय रहे। उधर, पटेलनगर की रामलीला में भगवान श्रीराम के वन गमन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रोहाना में बाबा चंद्रभान रामलीला सभा में शिव धनुष और श्रीराम-सीता विवाह का मंचन हुआ। शनिवार को गाव में धूमधाम से श्रीराम की बरात निकाली गई। मुख्य अतिथि सुशील त्यागी ने श्रीराम बरात का शुभारंभ किया। रामलीला भवन से रोहाना कला, रोहाना खुर्द के मुख्य मार्गों से बैंडबाजों व भव्य झांकियों के साथ श्रीराम बरात धूम धाम से निकली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम वनवास और केवट संवाद की लीला का मंचन
पुरकाजी। कस्बे में समाज सुधार समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन में राम वनवास व राम केवट संवाद की लीला का मंचन हुआ। मंचन में दिखाया गया कि अपने पिता राजा दशरथ के आदेश पर श्रीराम चौदह वर्षों के लिए वनवास पर चले जाते हैं। साथ में सीता व लक्ष्मण भी उनके साथ वनों में चले जाते हैं।

दूसरे मंचन में रास्ते में सरयू नदी पार करने को लेकर श्रीराम का केवट से संवाद होने की लीला का मंचन हुआ। मंचन में वृंदावन की राम कृष्ण लीला मंडल के कलाकार ब्रज बिहारी ने श्रीराम, आकाश ने लक्ष्मण व केवट की भूमिका दुलीचंद ने निभाई। व्यवस्था में कमेटी के अनिल गर्ग, वीरेंद्र सिंह ,विपिन सिंघल, रोबिन गोयल, संजीव गोयल, पीयूष राणा, भानु शर्मा, सुशील कर्णवाल, मणिकांत गोयल, कपिल मित्तल, सुरेंद्र बंसल, राजबीर सिंह, गौरव महेश्वरी आदि का सहयोग रहा। संवाद

पुरकाजी में श्रीरामलीला मंचन करते कलाकार

पुरकाजी में श्रीरामलीला मंचन करते कलाकार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म सभा में रामलीला में धनुष तोडते राम।

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म सभा में रामलीला में धनुष तोडते राम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म सभा में रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार।

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म सभा में रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed