फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees performed Tarpan for their ancestors at Shuktirtha Ganga Ghat.

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने पितरों का किया तर्पण

Mon, 22 Sep 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Tarpan for their ancestors at Shuktirtha Ganga Ghat.
शुकतीर्थ श्राद्ध अमावस्या पर स्नान कर पुजा करते दिल्ली के श्रद्धाल। संवाद
मोरना। धर्मनगरी शुकतीर्थ में श्राद्ध अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण किया। पुरोहितों से कथा सुनकर निर्धनों को दान दिया। मंदिरों के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

रविवार को सवेरे से ही शुकतीर्थ गंगा घाट पर श्राद्ध अमावस्या पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने जय गंगा मैया के घोष के साथ आस्था भाव से गंगा स्नान किया। पितरों के तर्पण के लिए विशेष पूजा अर्चना की। वहीं परिवार में सुख शांति की मनोकामना की। घाट पर मौजूद पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दक्षिणा दी। अन्न वस्त्र मिठाई दाल चीनी गुड़ शक्कर तेल आदि का निर्धन लोगों के बीच दान किया। इसके बाद शुकदेव आश्रम प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव मुनि व सप्त ऋषि श्री कृष्ण भगवान मंदिर के दर्शन किए। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि स्थल पर नमन कर पुष्प अर्पित किए। हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम पीतांबरा धाम शनि धाम आदि में भी पूजा अर्चना की। दंडी आश्रम, श्रीराम आश्रम, गोड़िया मठ, गुरुकुल आश्रम, श्री कृष्ण धाम आश्रम, तिलकधारी आश्रम, समन दास आश्रम आदि में पहुंच कर संतों से आशीर्वाद लिया। मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बना रहा।

शुकतीर्थ श्राद्ध अमावस्या पर स्नान कर पुजा करते दिल्ली के श्रद्धाल। संवाद

शुकतीर्थ श्राद्ध अमावस्या पर स्नान कर पुजा करते दिल्ली के श्रद्धाल। संवाद

शुकतीर्थ श्राद्ध अमावस्या पर स्नान कर पुजा करते दिल्ली के श्रद्धाल। संवाद

शुकतीर्थ श्राद्ध अमावस्या पर स्नान कर पुजा करते दिल्ली के श्रद्धाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed