{"_id":"6138f4768ebc3e2f78501ae9","slug":"devotees-offered-prasad-on-dudhli-mhadi-muzaffarnagar-news-mrt5553578155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधली म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधली म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद
विज्ञापन
दूधली म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूधली म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद
मुजफ्फरनगर, चरथावल। दूधली की ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। ग्राम प्रधान शोभित पुुंडीर ने म्हाड़ी का कपाट खोलकर शुभारंभ किया। उधर, दूसरी बार मेला नहीं सजने के कारण ग्रामीणों को मायूसी मिली।
चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गांव दूधली में गोगा म्हाड़ी की मान्यता के चलते हर साल कई प्रांतों से भक्त प्रसाद और निशान चढ़ाने आते हैं। इस बार भी कोविड गाइड लाइन के कारण मेला कमेटी ने मेला स्थगित रखने का फैसला किया। ग्राम प्रधान ने बताया ग्रामीणों ने चरणबद्ध तरीके से प्रसाद चढ़ाया। पुलिस मौके पर मुस्तैद रही। दूसरे प्रांतों एवं आसपास जनपदों से श्रद्धालु गांव नहीं पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद की रस्म निभाई। मौके पर पूर्व सभापति उदयराज सिंह, रामपाल सिंह, सोमपाल सिंह, पूर्व प्रधान के पति सुभाष राणा, शेर सिंह राणा, रामभूल सिंह पुंडीर, योगेेंद्र सिंह, सहेंद्र सिंह, सत्यवान सिंह, नरेंद्र सैनी मौजूद रहे।

दूधली म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन