फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees gathered in pagoda for Jalabhishek

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 11 Mar 2021 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in pagoda for Jalabhishek
महाशिवरात्रि पर्व पर देवबंद के बाबा बालगिरी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

देवबंद। महाशिवरात्रि पर्व नगर व देहात में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुबह से दोपहर बाद तक भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। वहीं, प्रमुख मंदिरों में भव्य मेलों का आयोजन भी हुआ।
बृहस्पतिवार को श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर, मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित बाबा बालगिरी महादेव मंदिर, शिव चौक स्थित मंदिर के अलावा मानकी स्थित श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर और अध्याना स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मानकी व अध्याना गांव के मंदिरों में मेले आयोजित किए गए। उधर, प्रमुख मंदिरों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा
फोटो संख्या 3 की सीरीज
देवबंद। भायला कलां में सच्चा शिवधाम सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में हवन पूजन के उपरांत शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि कुशलपाल सिंह ने और समाजसेविका सविता सिंह ने किया। सोनू रोहिला आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। इसमें शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि शामिल रहीं। कलाकारों को पुरस्कार वितरण देवेंद्र राणा और प्रसाद सेवा खचेडू़ भगत द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed