फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees gathered for Jalabhishek on the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 03 Aug 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek on the second Monday of Sawan
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मोरना। श्रावण के दूसरे सोमवार को जनपद के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी लाइनों में लगकर शिव भक्तों ने महादेव का बेल-पत्र, फल-फूल चढ़ाकर गंगाजल के साथ ही पंचामृत अभिषेक किया।
शहर क्षेत्र के शिवचौक पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। शिवभक्तों ने लंबी लाइनों में लगकर अपने आराध्य देव का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की। शिवचौक के साथ ही शहर के प्रसिद्ध बोहरों का मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, हरिहर महादेव मंदिर, गणपति धाम, अनंतेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों ने लंबी लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, फल-फूल व मिष्ठान अर्पित कर गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक किया। शाहपुर के स्वयं प्रकट महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

उधर, मोरना क्षेत्र में भी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिवभक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। गांव फिरोजपुर स्थित सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए दिन भर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। कस्बा भोकरहेड़ी, ककरौली, बेहड़ा सादात, भोपा, जट मुझेड़ा व वजीराबाद के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। शुकतीर्थ में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, शिवधाम, श्रीविश्वनाथ महादेव और दंडी आश्रम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव धाम में पंडित ध्रुवदत्त शास्त्री ने बेल-पत्र, पंचामृत से रूद्राभिषेक कराया। वहीं, सिद्धपीठ प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

शिवसेना ने भंडारा किया
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सावन के दूसरे सोमवार को शिवचौक के पास हनुमान मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किय। भंडारे में मुख्य रूप से जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, राजीव गर्ग, राजकुमार डहारिया, जल सिंह वर्मा, भूपेश त्यागी, राहुल पांडे, सतीश वर्मा, सौरभ राजपूत, नवीन कश्यप, अशोक गुप्ता, लोकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed