{"_id":"5e501f968ebc3ef3c13d892f","slug":"devotees-gathered-for-ashutosh-s-jalabhishek-muzaffarnagar-news-mrt4701729126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
शिव चौक पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्वालु की लगी कतार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। बारिश के बावजूद भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भीड़ उमड़ी रही। तड़के से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा।
बारिश में भी शिवालयों में श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई। तड़के से शिव चौक स्थित शिव मंदिर, वोहरो का मंदिर, गांधी कॉलोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर, सुभाषनगर, अंकित विहार, नई मंडी, एसडी मार्केट स्थित शिव मंदिर, भरतिया कॉलोनी स्थित गणपति धाम, नदी वाला मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। कई दिनों से हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के शहर से गुजरने का सिलसिला जारी थी। काफी संख्या में जिले के शिव भक्त भी कांवड़ लेकर आए। उन्होंने शिव को गंगाजल अर्पण किया। शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। यहां पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार एवं सीओ हरीश भदौरिया ने आरती की।
बम बम भोले और हर हर महादेव की रही गूंज
शाहपुर। गांव सांझक में स्थित सिद्ध पीठ स्वयं प्रकट शिव दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने बम भोले, बम बम भोले व हर हर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर, सिद्ध पीठ मां गोकुलादेवी मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, शिव मूर्ति पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गांव सोरम, गोयला, पलड़ी, गढ़ी बहादुरपुर, काकड़ा, दुल्हेरा, चांदपुर, धनायन, दिनकरपुर आदि गांवों में भी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उधर, भौराकलां, कपूरगढ़, कपूरगढ़ के आनंद कुटी शिव मंदिर, सिसौली, अटाली चिरौली के सिद्ध पीठ मंदिरों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सिद्ध पीठ चिरौली मंदिर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। कपूरगढ़ के आनंद कुटी मंदिर में दंडी स्वामी ललिता नंद महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ भक्तों का हमेशा कल्याण करते हैं। जयराम ब्रह्मचारी, सुरेश शर्मा, सुशीला, हिमांशु, दीपक, मांगेराम, विनोद शर्मा आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। उधर, छपार में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कस्बे के विश्वनाथ शिव मंदिर में पंडित गणेश शास्त्री ने विधि विधान से जलाभिषेक कराया। महरायपुर में अमन शर्मा ने ग्रामीणों से जलाभिषेक कराया।
विज्ञापन
-----------------------
संभलहेड़ा में जलाभिषेक को कांवड़ियों का लगा तांता
मीरापुर। प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में तड़के से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
ग्राम संभलहेड़ा के प्रसिद्ध महादेव शिवालय सवेरे चार बजे से ही बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच गए थे। कांवड़ियों के अतिरिक्त अन्य शिव भक्तों ने शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया। शाम को भगवान शिव की भव्य आरती की गई। मंदिर के पुजारी अंकज भारद्वाज तथा नरेंद्र गर्ग, कुबेर दत्त शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विपिन राजवंशी, टीटू चौधरी, नेमपाल, अक्षय गर्ग, ब्रजपाल आदि व्यवस्था में शामिल रहे। उधर, कस्बे के प्रसिद्ध काली मंदिर, शीतला माता मंदिर, गंगा मंदिर, योगमाया, बालाजी धाम, भूमिया मंदिर, राम मंदिर, शिवमंदिर सत्संग भवन, शिवमंदिर घासमंडी व पंचायती मंदिर में भी शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।