चरथावल। हैबतपुर में प्राचीन दुर्गा मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का समापन हुआ। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गांव के अलावा आसपास गांव के लोगों ने प्रसाद चढ़ाया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई विवेक बालियान एवं ब्लॉक प्रमुख अक्षय रहे। जिला पंचायत सदस्य अमर कांत चीकू, जिपंस के पति डॉ. विपिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, ग्राम प्रधान प्रिंस सिंघल को सम्मनित किया। कमेटी के लोगों द्वारा अतिथियों को मां दुर्गा की चित्र भेंट कर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा गांव में युवाओं के शारीरिक विकास के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। आयोजक नीरज सिंघल ने बताया रविवार दोपहर 12 बजे तक चतुर्दशी होने के कारण श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।
हैबतपुर, निरधना, लुहारी खुर्द, सिंगलपुर, बुढीना खुर्द, खुसरोपुर गांव से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा की स्तुति की। भक्तों ने शनिवार रात को भजनों पर मां का गुणगान किया। मंदिर कमेटी के नीरज सिंघल, ब्रजमोहन, गुड्डू सिंघल, अमित कुमार, मनीष पाल, रचित, पंकज, शिवचरण नायक, अनुज आदि का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा।