फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees dance on hymns in Shyam Vandana Mahotsav

श्याम वंदना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्घालु

Sun, 02 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance on hymns in Shyam Vandana Mahotsav
नई मंडी में नव वर्ष पर आयोजित श्याम वंदना महोत्सव में सजी श्याम खाटू की मूर्ति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्याम वंदना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने 22वा श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कीर्तन का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरुण गर्ग, अरविंद बंसल ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया।
श्री श्याम शरद ऋतु महोत्सव रामलीला भवन निकट नई मंडी पर मनाया गया, जिसमें बाबा का अलौकिक श्रृंगार समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया, जींद हरियाणा से दरबार मंगाया गया। गुब्बारों से पंडाल को सजाया गया, बाबा को मावा मिश्री के केक का भोग लगाया गया एवं भंडारे प्रसाद का वितरण भी किया गया। कोलकाता से पधारे भजन गायक धमाल किंग विवेक शर्मा ने अपने भजनों से बाबा को व बाबा के प्रेमियों को खूब रिझाया देर रात तक भी पंडाल पूरी तरह श्याम प्रेमियों से भरा रहा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद देकर स्वागत किया। कीर्तन में मुख्य अतिथियों के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, भाजपा नेता सुनील तायल, युवा मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सचिन सिंघल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अचिन जिंदल ,पीयूष मित्तल ,राजीव गर्ग, रिंकू गर्ग ,अनुज गर्ग ,राजीव बंसल, अभिषेक अग्रवाल ,शरद सिंघल, प्रांशु बंसल ,नरेंद्र गर्ग, गोपाल कृष्ण ,राजेश कर्णवाल, सोनू कर्णवाल , संजय सिंघल मावे वाले ,लोकेश बंसल ,प्रदीप बंसल ,श्रेय मित्तल ,राघव मित्तल अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल ,अंकुर अग्रवाल ,शुभम गुप्ता ,हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, अर्पित सिंघल, शाश्वत गोयल, अनुराग गोयल, वासु गुप्ता, अनिल गर्ग ,निक्की, विपुल अग्रवाल, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

नई मंडी में नव वर्ष पर आयोजित श्याम वंदना महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि।

नई मंडी में नव वर्ष पर आयोजित श्याम वंदना महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed