{"_id":"69728086c544654eb00f34f8","slug":"devlopment-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-163538-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संधावली से वहलना तक बनेगा 2.44 किमी लंबा छह लेन का ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संधावली से वहलना तक बनेगा 2.44 किमी लंबा छह लेन का ओवरब्रिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बाईपास स्थित दिल्ली-दून हाईवे पर संधावली से वहलना गांव के आसपास 2.44 किमी. लंबा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए 419 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी है। ओवरब्रिज के संरचनात्मक निर्माण पर 315.52 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
एनएच-58 के निर्माण के बाद से संधावली ओवरब्रिज आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का सबब बनता रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाईपास पर संधावली गांव के सामने अंडरपास बनाए जाने की मांग काफी दिनों से उठ रही थी। ओवरब्रिज पर तेज गति से आते और जाते वाहन गांव वासियों के लिए भी बड़ा खतरा बनते रहे।
जबकि ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर मेरठ और पीनना की ओर से आने वाले वाहनों को सुरक्षित गुजारने को लेकर भी मंथन होता रहा। वाहनों की संख्या और आवागमन में बढ़ते खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन
पिछले साल नौ दिसंबर को फेंथम हॉल में आयोजित जिला बार संघ के कार्यक्रम में पहुंचे एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव ने दिल्ली-दून हाईवे पर बढ़ती वाहनों की संख्या और खतरों को स्वीकार किया।
उन्होंने सुरक्षित आवागमन के लिए दिल्ली-दून हाईवे को छह लेन करने सहित संधावली और वहलना के समीप बड़े ओवरब्रिज निर्माण की योजना बनाए जाने की बात कही थी।