{"_id":"68ec0ed039e97d0b9a0ad0af","slug":"development-work-will-be-done-in-the-city-with-an-expenditure-of-rs-80-crore-approval-will-be-given-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-156356-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर में 80 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर में 80 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, आज लगेगी मुहर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। करीब चार माह बाद होने वाली नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सोमवार को 80 करोड़ से होने वाले निर्माण और विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। शहर में तीन नए वेंडिंग जोन की स्थापना सहित वायु प्रदूषण दूर करने के लिए शहर में तीन स्थानों पर एंटी मिस्ट टॉवर लगाने की योजना भी शामिल हैं। सड़क निर्माण पर 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्चने सहित 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर चार अक्तूबर को 128 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया था। प्रमुख प्रस्ताव में वहलना क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम की स्थापना भी शामिल है। 55 वार्डों में करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि से सीसी सड़क व अन्य विकास कार्यों कराए जाएंगे। आवागमन और जल निकासी, सुंदरीकरण आदि के लिए 337 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर करीब 45 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। चैनल, नाली पुलिया और सड़क मरम्मत के 56 कार्य अलग से शामिल किए गए हैं।
एटूजेड चौराहा, सुरेंद्र नगर कालोनी चौराहा, नई मंडी चौराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर ऊंची हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कालोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चौक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है शहर में आवश्यकता और नागरिकों की सुविधा के मध्य नजर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि शहर का विकास कराया जाएगा। निर्माण और विकास कार्यों के लिए विस्तृत एजेंडा जारी किया गया है। ै