फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devansh hoisted the flag of victory in Madhya Pradesh

Muzaffarnagar News: मध्यप्रदेश में मुजफ्फरनगर के देवांश ने लहराया जीत का परचम

Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Devansh hoisted the flag of victory in Madhya Pradesh
वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर बेस्ट अटैकर टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मध्य प्रदेश में हुई 24वीं यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के देवांश सिरोही ने जीत का परचम लहराया। देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए बेस्ट अटैकर टूर्नामेंट के पुरस्कार पर भी कब्जा जमाया। साथ ही नेशनल टीम के लिए चयन भी किया गया।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दो से चार दिसंबर तक चली वॉलीबाल चैंपियनशिप में ग्वालियर स्थित लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन कॉलेज (एलएनआईपीइ) की ओर से मुजफ्फरनगर के बेटे देवांश सिरोही पुत्र टेकचंद सिरोही ने प्रतिभाग किया था। उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांश को बेस्ट अटैकर टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला। साथ ही नेशनल टीम के लिए चयन भी हुआ। देवांश ने बताया कि वह पहले क्रिकेट खेलता था, लेकिन उसे इस फील्ड में कोई स्कॉप नहीं दिखा तो उसने वॉलीबाल खेलना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया। देवांश के पिता यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर मुजफ्फरनगर के एक थाने में तैनात है। सभी रिश्तेदारों और दोस्तों ने उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed