फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dev statues were broken in the shrine in village Chaurawala

गांव चौरावाला में धर्मस्थल में देव प्रतिमाएं खंडित

Wed, 23 Jun 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dev statues were broken in the shrine in village Chaurawala
मोरना के चोरावाला मंदिर में खंडित मूर्तियों को ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव चौरावाला में धर्मस्थल में देव प्रतिमाएं खंडित
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव चौरावाला स्थित भूमिया खेड़ा शिवमंदिर में दूसरे वर्ग के किसान के यहां काम करने वाले युवक ने देव प्रतिमाएं खंडित कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने जानबूझकर प्रतिमाएं खंडित किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने नई देव प्रतिमाएं स्थापित कराकर ग्रामीणों के गुस्से को शांत किया। पुलिस ने आरोपी किसान और उसके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में जानसठ-मोरना मार्ग पर प्राचीन भूमिया खेड़ा शिवमंदिर है। मंदिर के महंत ऋषिपाल ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वे पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी किसान लियाकत के यहां काम करने वाले उड़ीसा प्रांत के जिला कटक निवासी नौकर दीपू मंदिर के गर्भगृह में घुस गया और भगवान गणेश, हनुमानजी और मां दुर्गा की प्रतिमाएं उठाकर जमीन पर पटक दी। आरोप है कि इस दौरान किसान मंदिर से कुछ दूरी पर खड़ा रहा। दिनदहाड़े मंदिर में देव प्रतिमाएं खंडित किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर जा पहुंचे और हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी नौकर दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि किसान फरार हो गया। इसके साथ ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मंदिर में नई देव प्रतिमाएं मंगवाने के बाद विधि-विधान से स्थापित करा दीं। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, तब मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

आठ साल पूर्व भी की गईं थीं प्रतिमाएं खंडित
मोरना। गांव चौरावाला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र उर्फ बबलू के साथ ही बत्तू प्रधान, उत्तम चौधरी, पंकज, टीटू, बालिंद्र, राहुल, मोहित, राकेश, मोनू, अंकुर, योगेंद्र व सुभाष मलिक ने बताया कि गांव में दूसरे वर्ग द्वारा लगातार इस तरह की हरकतें की जाती हैँ। करीब आठ साल पूर्व भी इसी मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। अब दूसरी बार इसी मंदिर को निशाना बनाते हुए जानबूझकर देव प्रतिमाएं मंदिर के महंत के सामने खंडित की गईं हैं। ग्रामीणों ने आरोपी नौकर के साथ ही किसान लियाकत के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी किसान को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed