{"_id":"68160e0a48a704d95f0bc75a","slug":"details-of-examiners-who-were-absent-from-evaluation-work-were-called-for-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-144850-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहे परीक्षकों का ब्योरा किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहे परीक्षकों का ब्योरा किया तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहे शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र नियंत्रकों से अनुपस्थित रहे परीक्षकों का ब्योरा मांगा है। डीआईओएस एवं केंद्र नियंत्रकों को अनुपस्थित रहे शिक्षकों का ब्योरा एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।
जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य किया गया।उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 1521 परीक्षक और 197 डीएचई बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य से पहले हुए प्रशिक्षण शिविर में भी अधिकांश शिक्षक नहीं पहुंचे थे और मूल्यांकन कार्य में भी बड़ी संख्या में परीक्षक गायब रहे थे।
डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्र अनुपस्थित परीक्षकों और उप नियंत्रकों की सूची बनाकर बोर्ड को प्रेषित करेंगे। इस कार्य को सप्ताह के अंदर करने के लिए निर्देशित कर दिया है। परिषद की अधिकृत ईमेल आईडी पर अनुपस्थित परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।