{"_id":"621a70d1fc59a1256d1d67c5","slug":"despite-the-rain-devotees-gathered-for-the-darshan-of-baba-fakiradas-devband-news-mrt578492780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद बाबा फकीरादास के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद बाबा फकीरादास के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
प्रसाद चढ़ाने के लिए बाबा फकीरादास के मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर में ब्रह्मज्ञानी श्री गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर शनिवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। इसमें प्रसाद चढ़ाने और बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए आसपास ही नहीं पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
महंत मनोहरदास ने बताया कि गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर सुबह से देर शाम तक प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में लगे मेले का बच्चों और महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। मेले में बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, सहारनपुर नगर निगम के मेयर संजीव वालिया, विधायक बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी सहित पहुंचे अन्य जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी व कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने भी मिरगपुर जाकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सैकड़ों वर्ष से तामसिक वस्तुओं से परहेज कर हैं मिरगपुरवासी
देवबंद। सहारनपुर जनपद की देवबंद तहसील का मिरगपुर अकेला ऐसा गांव हैं, जहां के लोग वर्षों से मांस, मदिरा, अंडा, शराब, पान, गुटखा, प्याज, लहसुन समेत सभी प्रकार की तामसी वस्तुओं के सेवन से परहेज करते हैं। इस गांव की मिसाल सहारनपुर जनपद में ही वहीं बल्कि दूसरे राज्यों तक भी कायम है। मिरगपुर गांव नशामुक्त होने का प्रमाण पत्र भी हासिल कर चुका है। शनिवार को बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर आयोजित मेले में अल सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। प्रसाद चढ़ाने के बाद लोगों ने एक अपने परिचितों के घर जाकर हलवा व पेड़े का प्रसाद ग्रहण किया। मेले के दिन प्रत्येक ग्रामीण के घर में हलवा व पेड़े का प्रसाद बांटा जाता है।

मिरगपुर में मंदिर में विराजमान श्री गुरू बाबा फकीरादास- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन