फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Desi Ghee showed attitude, Ghevar became expensive

देशी घी ने दिखाए तेवर, महंगा हो गया घेवर

Wed, 27 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Desi Ghee showed attitude, Ghevar became expensive
नगर में घेवर बनाता कारीगर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सावन के महीने में लोगों की सबसे पसंदीदा मिठाई घेवर पर महंगाई की मार है। देशी घी से बने घेवर के दाम छह सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसकी वजह घी के टीन के दाम में पिछले साल के मुकाबले एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
विज्ञापन

तीज का त्योहार 31 जुलाई को मनाया जाएगा। त्योहार पर दिए जाने वाले सिंधारे में घेवर का प्रयोग किया जाता है। देशी घी से बने केसरिया रबड़ी घेवर का दाम इस बार छह सौ रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि पिछले साल इसके दाम 540 से 560 रुपये प्रति किलो तक थे। इसी वजह से घेवर के शौकीनों को इस बार जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

भोपा रोड के मिठाई विक्रेता रचित सिंघल का कहना है कि वर्तमान में देशी घी का 15 किलो का टीन 8450 रुपये में मिल रहा है, जबकि पिछले साल इसी टीन के दाम कम थे। देशी घी पर औसतन एक हजार रुपये प्रति टीन के बढ़ गए हैं। इसी वजह से इस बार घेवर के दाम 40 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनस्पति घी के दाम भी भी महंगे
वनस्पति घी का टीन भी दो हजार रुपये में मिल रहा है। तीन महीने पहले तक दाम ढाई हजार रुपये प्रति टीन तक पहुंच गए थे। हलवाई सतपाल बताते हैं कि दाम कम हुए हैं, लेकिन पिछले साल के मुकाबले दो सौ से ढाई सौ रुपये अभी भी ज्यादा हैं।
कच्ची सड़क पर घेवर की महक
शहर के कच्ची सड़क पर मावा बनाने और सप्लाई करने का काम जोरों पर चल रहा है। हलवाई सतपाल ने बताया कि मावा से बना घेवर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि सादा घेवर दो सौ रुपये प्रति किलो तक है। पिछले साल के मुकाबले 40 रुपये तक दाम इस बार बढ़ गए हैं।
शहर के मुकाबले देहात में दाम कम
शाहपुर कस्बे के मिठाई विक्रेता नीरज कुमार ने बताया कि इस वर्ष सादा घेवर 160 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि पिछले वर्ष यह घेवर 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम था। मैदा व रिफाइंड के दाम बढ़े हैं।

गैस और घी से बढ़ी महंगाई
मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर मिठाई विक्रेता अनिल कुमार ने बताया कि गैस और घी के दाम बढ़ने से घेवर के दाम भी बढ़ गए हैं। इसी वजह से देशी घी से बने घेवर के दाम इस बार छह सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। मिठाई विक्रेता ओमपाल सिंह ने बताया कि मावे वाले घेवर के दाम 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक हैं। पिछले साल सादा घेवर 170 रुपये प्रति किलो तक थे, इस बार सादे घेवर के दाम 180 रुपये प्रति किलो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed