फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy Chief Minister Brijesh Pathak learned about the condition of the district

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - उप मुख्यमंत्री ने जाना जिले का हाल

Fri, 12 Apr 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak learned about the condition of the district
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
- प्रत्येक वर्ग के प्रबुद्ध लोगों को अलग-अलग बुलाकर की बात
विज्ञापन

- आमजन की समस्याएं जानने का प्रयास भी किया, कार्यकर्ताओं से पूछी स्थिति
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के प्रबुद्ध मतदाताओं को बुलाकर तैयारियों की स्थिति जानी। आमजन की समस्याएं जानने का प्रयास भी किया। कार्यकर्ताओं को बुलाकर भी स्थिति पूछी।
भोपा रोड स्थित होटल में पहुंचे उप मुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने व्यापारी, उद्यमी, महिलाओं समेत अन्य वर्ग के लोगों को बुलाकर चुनाव के विषय में जाना। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान भी किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रचार के आखिरी दिनों में पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग तक भाजपा सरकार की नीतियां पहुंचाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए हैं। सड़कों से लेकर स्कूलों तक की स्थिति में सुधार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने का कार्य किया है। यूपी की कानून व्यवस्था की हर जगह मिसाल दी जा रही है। लोकसभा प्रभारी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाषचंद शर्मा, नीरज शर्मा, मीडिया प्रभारी अंचित मित्तल, गौरव स्वरूप, रघुराज गर्ग, दिनेश गर्ग, हरिशंकर मूंदड़ा, अरविंद मित्तल, शरद गायेल बंटी समेत अन्य लाग उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह बैठक के बाद मेरठ जाएंगे डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार सुबह फिर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। भाजपा संगठन से भी संवाद करेंगे। इसके बाद वह मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed