फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy Chairman of the Commission met the scavengers' families

कैलावड़ा में सिर पर मैला ढोने वाले परिवारों से मिले आयोग के उपाध्यक्ष

Wed, 01 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman of the Commission met the scavengers' families
खतौली पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के नेता समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मैला ढोने वाले परिवारों से मिले आयोग के उपाध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के उपाध्यक्ष ने नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। वहीं कैलावड़ा में पहुंचकर सिर पर मैला ढोने वाली महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने इस मुद्दे को जिला प्रशासन से होने वाली बैठक में रखने तथा इसका निस्तारण किए जाने का आश्वासन महिलाओं को दिया।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत खतौली नगरपालिका पहुंचे। वहां पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिलेलान के साथ अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की। सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराने तथा संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाए जाने, रिटायर कर्मचारी और मृतकों के फंड का रुपया समय से दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव कैलावड़ा में अभी भी सिर पर मैला ढोने वाली महिलाओं की जानकारी मिलने के बाद उपाध्यक्ष गांव में पहुंचे। उन्होंने ऐसे सभी परिवारों की महिलाओं से उनकी समस्या की जानकारी ली। वहां पर पांच परिवार ऐसे मिले जो मैला ढोने का काम करते है। उन्होंने सरकार से अनुदान तथा सरकारी लाभ की मदद कराए जाने की गुहार लगाई। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिवसीय दौरे पर हैं। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर का दौरा कर सफाई कर्मचारियों की समस्या सुन रहे हैं। कैलावड़ा में समाज की महिलाओं दो जून की रोटी के लिए सिर पर मैला ढोने का काम करती हैं। इस मामले को जिला मजिस्ट्रेट के सामने मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा। अभी तक इनका सर्वे कर उन्हें पुनर्वासित कर देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed