फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deport From America: 2000 people still in America's detention center, 50-60 crammed in one room

Deport From America: अमेरिका के डिटेंशन सेंटर में अभी भी 2000 लोग, एक कमरे 50-60 को ठूंस रखा

Fri, 07 Feb 2025 05:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 07 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

अमेरिका से वापस भारत भेजे गए पुरकाजी क्षेत्र के भदौली निवासी देवेंद्र विर्क ने बताया कि अमेरिका में घुसे लोगों के लिए कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में सेंटर बनाया गया है। 

विज्ञापन
Deport From America: 2000 people still in America's detention center, 50-60 crammed in one room
अमेरिका से लौटा देवेंद्र विर्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलिफोर्निया से अमृतसर तक लाए गए 104 भारतीयों का चार दिन का सफर टूटे ख्वाबों पर आंसू बहाते हुए कटा। हाथों में हथकड़ी लगी थी। अमेरिकी सेना के विमान को रास्ते में दो जगह उतारा भी गया। अमृतसर में उतरने के बाद ही लोगों को पता चला कि वह स्वदेश पहुंच गए हैं, इससे पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

 

पुरकाजी क्षेत्र के भदौली के मजरा मारकपुर के देवेंद्र विर्क बताते हैं कि अमेरिका में घुसे लोगों के लिए कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में सेंटर बनाया गया है। दो फरवरी को 104 लोगों के हाथों में हथकड़ियां लगाकर विमान में सवार किया गया था। किसी को नहीं बताया कि कहां ले जा रहे हैं।

विमान में सवार महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग रोते रहे। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसकी आंखों से आंसू न निकले हों। अपने साथ हुई ठगी का अफसोस रहा था, साथ में भविष्य की चिंता पर सवाल रहे। यात्रियों ने आपस में बहुत ज्यादा बातें नहीं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के सेंटर में अभी दो हजार लोग
अमेरिका से आए अवैध प्रवासी भारतीय देवेंद्र विर्क का कहना है कि जिस जगह उन्हें रखा गया था, वहां पर दुनियाभर के अलग-अलग देशों के दो हजार लोग ओर भी हैं। अभी भारत में पहली फ्लाइट आई है, जल्दी ही दूसरी और तीसरी फ्लाइट भी आने की संभावना है। वहां कमरों में 50-60 लोगों को एक साथ रखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

सर्दी से बेहाल और खाना भी नहीं मिला
देवेंद्र विर्क ने बताया कि कैलिफोर्निया में रखे गए लोगों का सारा सामान सेना ने कब्जे में ले लिया था। बेहद सर्दी होने के कारण परेशानी झेली। इसके बाद दो से पांच फरवरी तक विमान यात्रा के दौरान खाने में सिर्फ चिप्स या अन्य हल्का नाश्ता प्रत्येक दो घंटे बाद दिया गया।
 

जानिए, कौन है देवेंद्र विर्क
पुरकाजी क्षेत्र के भदौली के मजरा मारकपुर के देवेंद्र विर्क दसवीं पास हैं। अमेरिका में ड्राइवर बनकर मोटी कमाई करने के लिए उनकी यात्रा 29 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी और पांच फरवरी की रात घर वापसी के बाद समाप्त हुई। मैक्सिको के रास्ते कैलिफोर्निया में प्रवेश किया, जिसके बाद सेना ने उन्हें पकड़ लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed