फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Department engaged in finding out symptoms by taking blood sample

ब्लड सैंपल लेकर लक्षण मालूम करने में जुटा विभाग

Thu, 23 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Department engaged in finding out symptoms by taking blood sample
कुल्हेड़ी में पशुओं का चेकअप करती चिकित्सा विभाग की टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ब्लड सैंपल लेकर लक्षण मालूम करने में जुटा विभाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कुल्हेड़ी गांव में पशुओं की मौत के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को चरथावल केंद्र प्रभारी डॉ. अमरदीप सिंह के नेतृत्व में गांव में 32 परिवारों में बीमार पशुओं की जांच की। मवेशियों का ब्लड सैंपल लेकर बीमारी के लक्षण मालूम करने में विभाग जुट गया है। दूसरी ओर, स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया गया।
पिछले एक हफ्ते से पशुओं में चल रही जानलेवा बीमारी के कारण विभागीय टीम ने कुल्हेड़ी गांव पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर जाकर लक्षण जानने के लिए पशुओं का चेकअप किया। जिला मुख्यालय से प्रयोगशाला अधीक्षक डॉ. सुधीर डबास ने पीड़ित पशुओं के ब्लड के नमूने लिए। वहीं कर्मचारियों ने स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया। केंद्र प्रभारी ने बताया करीब 25 फीसदी पशुओं में खुरपका और मुंहपका के लक्षण नजर आए है। ठंड बढ़ने के कारण बीमार पशुओं में ज्यादातर वायरल और निमोनिया के लक्षण पाए गए। प्रभावित पशुपालकों को बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी नवीन सैनी और सतीश कुमार आदि का सहयोग रहा। टीम ने पशुओं का टीका लगवाने को पशुपालकों को प्रेरित किया। भ्रांतिवश गांव में 50 फीसदी पशुपालकों ने टीके नहीं लगवाए थे। कई बार टीका नहीं लगना भी पशुओं में संक्रमण की वजह बन जाती है। टीकाकरण के बाद पशुओं में प्रतिरोधक क्षमता 15 दिन बाद बढ़ती है। ग्राम प्रधान मौहम्मद जब्बार ने बताया कि ग्रामीणों से नियमित टीका लगवाने की अपील की है।

कुल्हेड़ी में पशुओं का चेकअप करती चिकित्सा विभाग की टीम

कुल्हेड़ी में पशुओं का चेकअप करती चिकित्सा विभाग की टीम- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed