{"_id":"60ca3baa8ebc3e78e8592fe4","slug":"dengue-and-malaria-reduced-during-the-corona-period-muzaffarnagar-news-mrt5430570107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम
मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण कहर ढा रहा है। जिससे बचाव के लिए लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रख रहे हैं। सैनिटाइज भी हो रहा है। नागरिक महामारी से बचने के लिए जागरुक भी हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम हुआ है। इस वर्ष के साढे़ पांच माह में अभी तक मलेरिया के दो केस मिले हैं। जबकि डेंगू का कोई केस अभी तक नहीं मिला है।
पिछले वर्ष फरवरी से कोरोना वायरस फैलने लगा था। मार्च के अंत में संपूर्ण लॉकडाउन हो गया था, जो जून तक रहा। इसके बाद भी कोरोना संकमण से बचने के लिए अनेक पाबंदी लागू रहीं। इस वर्ष तो अप्रैल और मई में कोरोना संक्रमण ने कहर ढा दिया। इस मौसम में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप शुरू हो जाता है, मगर गत वर्ष से लेकर अब तक कोरोना के चलते लोगों की जागरूकता के कारण मलेरिया का प्रकोप कम रहा है। इसकी वजह डॉक्टर लोगों का महामारी को लेकर जागरुक होना, स्वच्छता का ध्यान रखना, घरों में रहना, खुद और मकान, बाजार, गांव, शहर में हुए सैनिटाइजेशन को मान रहे है। वर्ष 2018 में मलेरिया के 199 मरीज और डेंगू के सात मरीज मिले थे। 2019 में मलेरिया के 101 मरीज और डेंगू के 34 मरीज मिले। कोरोना काल में 2020 में मलेरिया का एक मरीज और डेंगू के 39 मरीज मिले थे।
जुलाई में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। एक जुलाई से सभी विभागों की बैठक कर माइक्रो प्लान बनाया जाएगा। दस से 25 जुलाई तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मरीजों और कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी। मरीजों को दवाई का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
दो साल में डेंगू के मरीज बढ़े
मुजफ्फरनगर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि दो साल में मलेरिया का प्रकोप कम हुआ है, मगर डेंगू के मरीज बढ़े है। इसके लिए नागरिकों को जागरूक होना पड़ेगा। डेंगू का मच्छर डेढ़ साल तक जीवित रह सकता है, नमी मिलते ही पनपने लगता है, जो घरों में कूलर, गमले आदि में एकत्र पानी में पनपता है। इसलिए घरों में एकत्र पानी को बदलते रहें और कीटनाशक का प्रयोग करते रहें।
वर्ष जांच मलेरिया डेंगू के मरीज
2018 35613 199 7
2019 43634 100 34
2020 10286 01 39
2021 11868 02 00