फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration on different demands

विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on different demands
एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन सौंपते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने हाथरस में पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव चौधरी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व उनके समर्थकों पर हाथरस में लाठीचार्ज किए जाने की घटना से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या की बढ़ती घटनाओं और अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इसके साथ ही ज्ञापन में बकाया गन्ना व ब्याज का भुगतान किसानों को अविलंब कराए जाने, जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए रेलवे अंडरपास ब्रिज न बनाकर ओवरब्रिज बनवाए जाने तथा धान क्रय केंद्रों को सुचारु रूप से चलाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रजनीश चौहान, धनबीर सिंह, सचिव चौधरी, यासीन, निसार, जाहिद हसन, चौ. धीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed