{"_id":"64c8f17606db10866b048049","slug":"demonstration-of-the-kori-community-angry-with-not-making-caste-certificate-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-4739-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जाति प्रमाण-पत्र न बनाने से नाराज कोरी समाज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जाति प्रमाण-पत्र न बनाने से नाराज कोरी समाज का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जाति प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किए जाने से नाराज कोरी समाज लोगों ने उप-जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को दिया।
अधिवक्ता अनिल कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव द्वारा कोरी समाज के जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने के आदेश किए गए हैं। आदेश के बाद भी कोरी समाज के जाति प्रमाण-पत्र तहसील मुख्यालय पर जारी नहीं किए जा रहे है। जाति प्रमाण-पत्र न बनने से उनके बच्चों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। विभिन्न नौकरियों में जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है।
उप-जिलाधिकारी ने कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, दिनेश कुमार, अंकुश, देशपाल, रामअवतार, रामकुमार, विशेष, संतराम, जगपाल, राहुल, रोबिन व मांगेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैंकों का निजीकरण देश के लिए घातक
मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक एससी/एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की त्रिवार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय महासचिव उमेद कुमार और अंचल सचिव बृजपाल सिंह ने सदस्यों को बैंक की विभिन्न प्राथमिकताओं एवं अपेक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैंकों के निजीकरण और विलयीकरण देशवासियों के लिए घातक है। बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद ही देश के गरीब एवं सामान्य परिवारों के बच्चों को नौकरी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस मौके पर अध्यक्ष अजय सिंह, राजकुमार, केके भारती, विपिन कुमार मौर्य, सुनील पासवान, हिटलर सिंह, क्रांति कुमार, रवि चौपड़ा, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। संवाद