फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of support for election for the post of Chairman of Land Development Bank

भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of support for election for the post of Chairman of Land Development Bank
देवबंद तहसील परिसर में भूमि विकास बैंक के चुनाव में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भायला गांव में हुए भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने और चार नामांकन पत्र निरस्त करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान परमिंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के इशारे पर यह पूरा खेल खेला गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सहित चार नामांकन पत्र साजिश के तहत निरस्त कर दिए गए और भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध चुनाव जीता दिया गया। पद्म सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर ड्रामा रचा गया है। इसलिए इस लड़ाई को आगे तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास वोट नहीं है और हार के डर से उन्होंने यह खेल खेला है। सपाइयों ने इस मामले पर महापंचायत बुलाने का एलान किया है। इस दौरान तौफीक अहमद जग्गी, राव मसीउल्लाह डा. वाजिद, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed