{"_id":"623b6cd95024cd0c172f9a7a","slug":"demonstration-of-rld-student-meeting-to-demand-army-recruitment-muzaffarnagar-news-mrt581562620","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की मांग को रालोद छात्रसभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की मांग को रालोद छात्रसभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती की मांग के लिए रालोद छात्रसभा का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। तीन साल से सेना भर्ती न होने के कारण युवाओं को आयु सीमा में छूट व प्रतियोगी परीक्षाओं में दो मौके अतिरिक्त देने की मांग को लेकर रालोद छात्रसभा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा।
रालोद छात्र नेता सार्थक लाटियान के नेतृत्व में युवाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लाटियान ने कहा कि तीन वर्ष से कोरोना के कारण सेना भर्ती नहीं हो पाई है, जिस कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। दो वर्ष छात्रों के बर्बाद हुए हैं, उसमें 18 से 21 वर्ष के छात्रों की भर्ती की आयु भी निकल गई है।
जनपद में जल्द से जल्द सेना भर्ती कराई जाए एवं छात्रों को भर्ती की उम्र में छूट प्रदान की जाए। दिल्ली स्थित मुखर्जीनगर में एसएससी व एलडीसी के छात्रों का जो धरना प्रदर्शन चल रहा है, उसे रालोद छात्रसभा पूर्ण समर्थन करती है। रालोद छात्रसभा ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस दौरान ध्रुव राठी, मयंक बालियान, देवांश, अमरजीत, अरशद राजपूत, डॉॅ. शुभम, शौर्य, अकुल मौजूद रहे।