फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of Bhim Army workers in Tehsil

तहसील में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhim Army workers in Tehsil
जानसठ तहसील में प्रदर्शन करने पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी व ओबीसी जातियों पर हो रहे निरंतर उत्पीड़न, लॉकडाउन के दौरान के समय की स्कूलों में फीस माफ करने और बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील में सोमवार को भीम आर्मी के नेता अरविंद कुमार रवि के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा राज्यों में एससी-एसटी पर अत्याचार हो रहे हैं। उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। लॉकडाउन में स्कूल बंद रहे, इसके बावजूद स्कूलों में फीस माफ नहीं की गई। इसलिए फीस माफ होनी चाहिए। पेट्रोल व डीजल के दामों में जो बढ़ोत्तरी हुई है, उसको तुरंत वापस ली जाए। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कुलदीप मीना को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर कुलदीप, नरेश, विजय, रामकुमार, संजीव कुमार, मनजीत, अरविंद, जुगनू कुमार, कमल कुमार, अमित कुमार, राहित, उदित कटारिया, सुमित कुमार, रोहित, अंकुर, विकास कुमार, सोनू, वासू, सोहनवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed