फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration by Kranti Sena workers

क्रांति सेना कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Kranti Sena workers
क्रांति सेना कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा जनता की विद्युत निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। काफी देर चले धरने प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत किया। क्रांति सेना के पदाधिकारियों तथा एक्सईएन के बीच हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।

क्रांति सेना के मंडलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। सभी कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए। विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिजली की अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को समझाया। कार्यकर्ताओं की विद्युत अधिकारियों से बातचीत हुई। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरने में मंडलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, राजेश शर्मा, राहुल, शरद कपूर, नवीन त्यागी, बृजपाल, बिट्टू, शुभम, हरेंद्र, परवेज, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed