{"_id":"5ef4e4cb8ebc3e431836d171","slug":"demonstration-by-farmers-on-tractor-catch-khatauli-news-mrt4881756200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पकड़ने पर भाकियू का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पकड़ने पर भाकियू का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
जानसठ में थाने के बाहर धरना देकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
ट्रैक्टर पकड़ने पर भाकियू का धरना प्रदर्शन
जानसठ। किसान व उसके ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़कर बंद पकड़ने और भाकियू के जिलाध्यक्ष की चेतावनी के बावजूद न छोड़ने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस के किसान और ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने पर धरना प्रदर्शन खत्म हुया।
बुधवार रात थाना तितावी क्षेत्र के गांव बुढीना कलां निवासी किसान प्रमोद कुमार शर्मा मुरादाबाद से खेती करने के लिए एक पुराना ट्रैक्टर खरीद कर ला रहा था। जैसे ही वह थाना जानसठ के सामने पहुंचा, तो थाने के सामने दरोगा व सिपाहियों ने किसान से ट्रैक्टर को रोककर उसके कागजात दिखाने को कहा। किसान ने मोबाइल में मौजूद ट्रैक्टर की आरसी व अन्य कागजात दिखा दिए। पुलिस वालों ने ट्रैक्टर की जांच करने की बात कह कर किसान को थाने में बैठा लिया।
किसान भाकियू का कार्यकर्ता होने पर उसने जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान को फोन कर अपने साथ हुई दुर्व्यवहार व ट्रैक्टर को बंद करने की बात बताई। जिलाध्यक्ष द्वारा कोतवाली में फोन कर ट्रैक्टर को एक घंटे में छोड़ने की चेतावनी दी गई। एक घंटे बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने पर जिलाध्यक्ष के निर्देश पर तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन व ब्लाक अध्यक्ष महकार सिंह के नेतृत्व में कई दर्जन कार्यकर्ता थाने के गेट के सामने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धरना देकर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन ने कहा कि किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की जांच कर ली गई थी, तो किसान को तीन-चार घंटे जबरदस्ती थाने में बिठाए रखा। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीन घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने वार्ता कर दरोगा व सिपाहियों द्वारा की गई गलती को मानने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने ट्रैक्टर व किसान को छोड़ दिया। इस दौरान बिट्टू ठाकुर, खालिद गुर्जर, ओम प्रकाश शर्मा, चंचल सिंह, सेंसरपाल सिंह, राजेंद्र बालियान, हाजी कमिल इरतजा, कृष्णवीर, सुभाष धीमान, नरेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे ।