फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration at the police station for the recovery of the teenager

Muzaffarnagar News: किशोरी की बरामदगी के लिए थाने पर प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at the police station for the recovery of the teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। भोकरहेड़ी के ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन कर अपहृत की गई किशोरी की बरामदगी की मांग की। पुलिस के 24 घंटे में किशोरी को बरामद करने के आश्वासन दिया। करीब दो घंटे के बाद ग्रामीण लौट गए।
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया कि 16 दिसंबर की सुबह उसकी नाबालिग बेटी कूड़ा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रोहित उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। इस संबंध में पुलिस ने 18 दिसंबर को आरोपी रोहित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मगर, आज तक किशोरी का पता नहीं चल सका है। बुधवार को किशोरी की बरामदगी नहीं होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर भोकरहेड़ी निवासी ग्रामीण थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। अनिल कुमार, जयप्रकाश, संदीप कुमार, राज कुमार, देवेंद्र सिंह, मांगेराम, सुरेश पाल, पवन कुमार आदि ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयासरत है। दो टीमों को इसी कार्य में लगाया गया है। उम्मीद है कि 24 घंटे में किशोरी को बरामद करने में सफलता मिल जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed