{"_id":"63ee219b1f16123fdf0e51fb","slug":"demonstration-against-the-closure-of-the-operation-of-the-gaushala-muzaffarnagar-news-c-14-1-120578-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गोशाला का संचालन कार्य बंद कराने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गोशाला का संचालन कार्य बंद कराने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने ग्राम समाज की भूमि पर निराश्रित गोवंश के लिए बनाई गई अस्थाई गोशाला का संचालन कार्य बंद कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
गांव कम्हेड़ा के ग्राम प्रधान के पति शाहनवाज ने ग्रामीणों की मांग पर उच्च अधिकारियों को गांव में अस्थाई गोशाला बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसकी जांच के बाद ग्राम समाज की सात बीघा भूमि में से तीन बीघे पर खंड विकास अधिकारी मोरना को निर्देशित किया गया था। इस पर गोशाला का अस्थाई निर्माण ग्राम प्रधान ने करा दिया। साथ ही जंगल में फिर रहे निराश्रित गोवंश को पकड़ कर उसमें रखने की व्यवस्था की। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने ग्राम समाज की भूमि पर बनाई गई अस्थाई गोशाला को हटाने और ग्राम प्रधान को जेल भेजने की धमकी दी है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया।
बृहस्पतिवार को इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई कि सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को टीम भेजकर हटाने और गोशाला का संचालन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना देने वालों में भाकियू तोमर के नगर अध्यक्ष नफीस ठेकेदार, ग्राम प्रधान पति शाहनवाज, नितिन शर्मा, नावेद, गुलशन्वर, जीशान, इश्हाक, सतबीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।