तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शहर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल और डीजल की दिनोंदिन बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में टाउन हाल के पास केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि देश के इतिहास में डीजल पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ है। डीजल के महंगे होने से किसानों की कमर टूट जाएगी और आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। इस दौरान पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुज्जमां, जुनैद रऊफ, गुफरान काजमी, अनित कुमार चौधरी, श्याम पाल सिंह, सुदेश मलिक, मदन मोहन शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद धीमान, अब्दुल्ला काजी, अमित राणा, नरेश भारती, महेश चंद्र, मेहराज जहां, विनोद चौहान, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने एडीएम वित्त को एक ज्ञापन सौंपा। मांग गई है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगे व सरकार तेल के बढ़े हुए दाम वापस लें। ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव जैन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।