{"_id":"5eebad3e8ebc3e432d369454","slug":"demand-to-waive-fix-charge-in-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt487060957","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन टाइम का फिक्स चार्ज माफ करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन टाइम का फिक्स चार्ज माफ करने की मांग
विज्ञापन
लॉकडाउन में फिक्स चार्ज माफ करने की मांग
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने यूपी सरकार से लॉकडाउन पीरियड का बिजली बिल का फिक्स चार्ज माफ करने की मांग की है। सरकार ने केवल एक माह का फिक्स चार्ज माफ करने की बात कही है जो न्यायोचित नहीं है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि लॉकडाउन के समय व्यापारियों को व्यापार में अधिक लाभ नहीं रहा। अधिकतम व्यापार बंद ही रहे, ऐसे में व्यापारी आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। हमने सरकार से लॉकडाउन के समस्त समय के बिजली के फिक्स चार्ज को माफ करने की मांग की थी। सरकार ने हमारी मांग को सही मानते हुए एक महीने का फिक्स चार्ज माफ किया है। यह फिक्स चार्ज उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 30 जून तक अपना बिजली का बकाया बिल जमा कर देंगे, मगर हमारी मांग पूरे लॉकडाउन के समय का फिक्स चार्ज माफ करने की थी। सरकार ने एक महीने का फिक्स चार्ज माफ किया है। हमारी मांग है कि इस चार्ज को पूरे लोक डाउन पीरियड का समाप्त किया जाए।