छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग
मुजफ्फरनगर। सपा छात्र सभा के नगराध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान के साथ दीनदयाल कालेज के छात्रों ने सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
जिला प्रशासन को अवगत कराया कि बीएड के वार्षिक पेपर में 45 छात्रों को त्रुटिपूर्ण पेपर दिया गया। जिसे छात्रों ने साल्व भी कर दिया लेकिन अब स्कूल प्रशासन छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ना तो उन्हें दूसरा पेपर देने के लिए कहा जा रहा है, ना ही उनके द्वारा साल्व किए गए पेपर को प्रशासन सही मान रहा है। इसी कारण छात्रों के भविष्य को देखते हुए सपा नगर कमेटी और छात्र सभा के नगराध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया। नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, जनार्दन विश्वकर्मा, शशांक त्यागी, फराज अंसारी, मुकुल त्यागी, मुकेश वशिष्ठ और छात्रों में भावना, आयुषी धीमान, ऐश्वर्या, आदित्य गुप्ता, तृप्ति कौशिक, पूजा, शुभम वर्मा, आकांक्षा, प्रियंका, आंचल, पारुल, आकाश सहरावत मौजूद रहे।