फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to send one million quintal sugarcane to other sugar mills

दस लाख क्विंटल गन्ना दूसरी शुगर मिलों में भिजवाने की मांग

Wed, 15 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to send one million quintal sugarcane to other sugar mills
दस लाख क्विंटल गन्ना दूसरी शुगर मिलों में भिजवाने की मांग
विज्ञापन

मंसूरपुर। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने गन्ना आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखकर मंसूरपुर क्षेत्र का 10 लाख क्विंटल गन्ना दूसरे मिलों को भिजवाने की मांग की है।
शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने गन्ना आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि इस वर्ष मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। शुगर मिल हर रोज अपनी क्षमतानुसार प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है। इस समय क्षेत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। यदि दूसरी मिलों को गन्ना डायवर्ट नहीं किया गया, तो शुगर मिल अपनी पूरी क्षमता अनुसार चलने के बावजूद 20 जून तक ही पूरे गन्ने की पेराई ही कर पाएगी। उन्होंने गन्ना आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र का 10 लाख क्विंटल गन्ना दूसरी शुगर मिलों, जिनका पेराई सत्र मई के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो जाएगा उनको डायवर्ट करने की मांग की है। मंगलवार को मंसूरपुर गन्ना परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र, डायरेक्टर जगपाल सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर राजेश्वर आर्य ने भी गन्ना महाप्रबंधक से दूसरी मिलों को गन्ना डायवर्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री केयर फंड में 10 हजार का योगदान
मंसूरपुर। ज्योति भारत गैस वितरक नावला के प्रबंधक सीटू त्यागी ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु प्रधानमंत्री केयर फंड में 10 हजार रुपये का योगदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed