{"_id":"6ab3cab8f7a374f6cd09c8e2","slug":"demand-to-scrap-the-ugcs-draconian-law-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-181383-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यूजीसी के काले कानून को रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यूजीसी के काले कानून को रद्द करने की मांग
विज्ञापन
- संयुक्त स्वर्ण समाज संघर्ष मोर्चा ने टाउन हॉल में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता से संबंधित नए प्रावधानों के विरोध में संयुक्त स्वर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को टाउन हॉल में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के काले कानून को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम राहुल भट्ट को ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त स्वर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में स्वर्ण समाज के लोग सुबह टाउन हॉल में एकत्र हुए। यहां से सभी लोग पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि यूजीसी के काले कानून को तत्काल रद्द किया जाए। शिक्षा में अलगाव बंद हो। कैंपस में किसी भी प्रकार के जातिगत विभाजन, अलगाव या द्वेष को बढ़ाने वाले नियम न बनाएं। शिक्षा में केवल मेरिट और अनुशासन का आधार हो। समानता का अधिकार अनुच्छेद 14, 15 लागू हो।
विज्ञापन
एससीएसटी एक्ट की तरह ही सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए भी सुरक्षा का प्रावधान हो। शिकायत होने पर निष्पक्ष जांच समिति हो। कानून सबके लिए समान हो। आरक्षण आर्थिक कमजोरी के आधार पर दिया जाए।
प्रदर्शन में संयुक्त स्वर्ण समाज से जुड़े विभिन्न समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। ज्ञापन देने वालों में शलभ गुप्ता एडवोकेट, संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, गीता ठाकुर, विक्की चावला, ठाकुर विजय प्रताप सिंह, जनार्दन विश्वकर्मा, सरदार बलवेंद्र सिंह, राजकुमार कालरा व अन्य लोग मौजूद रहे।