फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to increase sugarcane indent at purchasing centers in Ronnie Harjipur

रोनी हरजीपुर में क्रय केंद्रों पर गन्ना इंडेंट बढ़वाने की मांग

Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase sugarcane indent at purchasing centers in Ronnie Harjipur
चरथावल। रोनी हरजीपुर में तितावी शुगर मिल के दो क्रय केंद्रों पर इंडेट कम आने से नाराज किसानों से गन्ना विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी के निर्देश पर रोहाना गन्ना समिति के सचिव एसपी सिंह ने गांव पहुंचकर रोजाना 500 क्विंटल गन्ना इंडेंट बढ़वाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोनी हरजीपुर में दो केंद्रों पर किसान एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कम इंडेंट आने से ईख की छिलाई समय से नहीं कर पा रही है। गन्ना कैलेंडर के पाक्षिक कॉलम पीछे चल रहे है। फैक्टरी गेट पर छठे पक्ष का 11 वें कॉलम की खरीद की जा रही है। जबकि गांव के केंद्रों पर खरीद की रफ्तार सुस्त है। गन्ने का इंडेंट कम आने की वजह से गन्ना आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या को लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल समिति दफ्तर पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, भाकियू नेता विकास के साथ पप्पू राणा, संजय राणा, चंद्रपाल, दीपक शर्मा, विशाल राणा, चंदरूप राणा, संजू, धर्मवीर, पंकज, ऋषिपाल सिंह आदि किसान गांव के केंद्र पर पहुंच गए। किसानों ने मोबाइल फोन के माध्यम से डीसीओ को दिक्कतों से अवगत कराया। डीसीओ ने समिति सचिव को जांच करने के लिए गांव भेजा। सचिव एसपी सिंह ने बताया पिछले दिनों बरसात के कारण गन्ना खरीद में दिक्कत आ रही थी। फिलहाल व्यवस्था पटरी पर आने तक 500 क्विंटल अतिरिक्त गन्ना इंडेंट बढ़ाने के निर्देश मिल प्रबंधक को दिए है। उन्होंने बताया किसी भी केंद्र पर गन्ने की खरीद बंद नहीं हुई है, रफ्तार धीमी जरूर रही है। उन्होंने बताया खेत में गन्ना खड़ा रहने तक मिल चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed