{"_id":"621bbf6dda0fcc5ba71e35f8","slug":"demand-to-get-rid-of-the-problem-of-jam-encroachment-dirt-muzaffarnagar-news-mrt578614192","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम, अतिक्रमण, गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग
भोपा। भोपा बाजार में जाम, अतिक्रमण व बाजार में फैली गंदगी को लेकर व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें संबंधित अधिकारियों से समस्त समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
बरातघर में हुई व्यापारियों की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि भोपा बाजार में प्रतिदिन जाम लगने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बाजार में गंदगी की समस्या भी अधिक है। व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से बात कर बाजार की गंदगी के लिए सफाई कर्मचारी व कचरा गाड़ी की मांग की हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन से बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। कुछ व्यापारियों ने बाजार में रात्रि चौकीदार रखे जाने पर भी चर्चा की।
भोपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक राजवंशी आदि व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों को भी अपनी दुकानों का सामान ज्यादा फैलाकर नहीं लगाना चाहिए। पुलिस से ये भी मांग रखी कि भारी-भरकम व ओवरलोड वाहनों के लिए समय निर्धारित किया जाए। बैठक में हिमांशु गोयल, ओमपाल प्रजापति, रजनीश शर्मा, मोहन धीमान, दीपक शर्मा, विनेश मालिक, मुस्तकीम, मधु शर्मा, सोनू प्रजापति, मनमोहन सिंह, अरविंद पाल, सचिन धीमान, लखवेंद्र सिंह, लल्ला, राकेश कुमार, सतीश कुमार, ओमप्रकाश, इदरीश, विश्वेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।