फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand on the rise farmer: Naresh Tikait

मांग पूरी होने पर ही उठेंगे किसान : नरेश टिकैत

Sat, 16 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand on the rise farmer: Naresh Tikait
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य घोषित, बकाया भुगतान आदि किसानों की मांगों लेकर कलक्ट्रेट में दिया जा रहा भाकियू का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। किसान डीएम कार्यालय में डेरा जमाए रहे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


चौधरी टिकैत ने धरनारत किसानों से कहा कि वे शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर धरनारत रहे, क्योंकि प्रशासन बहाना तलाश रहा है कि कैसे किसानों को यहां से उठाया जाए, मगर हम मांग पूरी होने पर ही यहां से जाएंगे। यह बात प्रशासन कान खोल कर सुन ले। भाकियू भारत का सबसे बड़ा संगठन है, इसलिए किसान किसी के बहकावे में नहीं आए।
विज्ञापन

भाकियू किसानों की हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है।

हमें हिम्मत बनाए रखनी होगी। उन्होंने किसानों से समाज और राष्ट्रहित के लिए भी काम करने का आह्वान किया। शुगर मिल मालिक जान बूझकर किसानों को भुगतान नहीं दे रहे हैं, अब चीनी के दाम 3200 रुपये कुंतल हो गई है, तब भी किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि यदि शासन, प्रशासन ने किसानों की मांगों का जल्द पूरा नहीं किया तो यह धरना लगातार उग्र होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जिले की आशा कार्यकत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो भाकियू समर्थन में सड़कों पर उतर आएगी, उन्होंने छपार थाने पर आशा कार्यकत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की निंदा की। धरने को सोहनवीरी, धर्मेंद्र मलिक, ब्रह्मदत्त शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed