फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand of farmers in Muzaffarnagar, compensation for the pillars in the fields

खेतों में लगे खंभों का मिले मुआवजा, नहीं तो उखाड़ फेकेंगें

Mon, 21 Jun 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Demand of farmers in Muzaffarnagar, compensation for the pillars in the fields
छपार टोल प्लाजा पर धरनारत भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का धरना लगातार 25वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर किसानों के खेतों में लगे खंभों का मुआवजा दिए जाने अन्यथा उन्हें उखाड़ फेंकने की चेतावनी दी गई। मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों के खेतों में लगने वाले खंभों का उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। गांव कुतुबपुर, रेत्ता नंगला व भैंसानी के जंगल में बड़ी लाइन के खंभे लगाए जा रहे हैं, उनका भी किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। मनरेगा में मजदूरों को 210 रुपये के स्थान पर चार सौ रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू तोमर गुट छोड़कर आए छपार निवासी तौसीन त्यागी को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मांगेराम त्यागी ने तौसीन को छपार ग्राम अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस दौरान राहुल गुर्जर, सुरेशपाल, नादिर त्यागी, अलीजान, रहमान, अफजाल, अमित त्यागी, कय्यूम, दीपक गुर्जर, ओमपाल त्यागी, पप्पू, शशि व मुशर्रफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर स्टेट हाइवे पर रोहाना स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने आगामी 24 जून को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर मंथन किया। सभी भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ शामिल होने का आश्वासन दिया। इस दौरान बाबा आदेश, पंकज भगत, बबलू त्यागी, राजू, नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।

सिसौली में होगी किसान पंचायत
भौराकलां। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि सोमवार को भाकियू मुख्यालय सिसौली में क्षेत्र के किसानों की पंचायत होगी। इसे भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत संबोधित करेंगे। पंचायत में आगामी 24 जून को सहारनपुर से शुरू होने वाली किसान ट्रैक्टर यात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। किसान ट्रैक्टर यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर उसी दिन शाम तक सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचेगी। वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed