फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for steel utensils in the market

बाजार में स्टील के बर्तनों का बूम

Thu, 24 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for steel utensils in the market
दीपावली पर्व पर नक्कासी वाले बर्तन दिखाता दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजार में स्टील के बर्तनों की डिमांड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर बाजार सज गए हैं। पंच दीपोत्सव के त्योहार पर पहला पर्व धनतेरस का होता है। शुक्रवार को कल धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परंपरा है। साथ ही बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। बर्तनों की बिक्री को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार बाजार में स्टील के बर्तनों की डिमांड सबसे ज्यादा है। नई बात यह है कि घरेलू उपयोग में आने वाले बर्तनों पर इस बार नक्काशी आ रही है। इसमें फूल, छोटा भीम बर्तनों पर छाए हुए हैं।
तीन पीढ़ियों से बर्तनों का व्यापार करने वाले देशराज संदीप कुमार फर्म के संदीप कुमार ने बताया कि बाजार में इस बार बर्तनों में एक बदलाव आया है। केशवपुरी में दुकान चलाने वाले संदीप कहते हैं कि बर्तनों पर पहली बार नक्काशी देखने को मिल रही है। घर में प्रयोग होने वाले बर्तनों गिलास, तश्तरी, बाल्टी, डीनर सेट आदि पर विभिन्न फूलों, छोटा भीम आदि की नक्काशी आ रही है। इसे बाजार में पसंद भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्तनों की सबसे ज्यादा बिक्री हमेशा धनतेरस को ही होती है। हमारे समाज में एक परंपरा बनी है कि हम कोई न कोई आवश्यकता का बर्तन धनतेरस को जरूर लेते हैं। इस बार बाजार अच्छा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नई मंडी में बर्तन की दुकान करने वाले पंकज कुमार का कहना है कि इस बार अलग बात यह है कि बाजार में स्टील के बर्तन की डिमांड बढ़ी है। नॉन स्टिक और सिल्वर के बर्तनों की डिमांड कम है। कढ़ाई और कूकर से लेकर सभी प्रकार के स्टील के बर्तनों की ही मांग बढ़ी है। फ्राईपैन और भगोने भी उपभोक्ता स्टील के ही मांग रहा है। बर्तन के व्यापारियों को सारी उम्मीद धनतेरस से ही होती है। इस बार भी अच्छी बिक्री रहने की संभावना है। भगत सिंह रोड पर बर्तनों के कारोबारी अमीरचंद कहते है कि आधुनिकता के अनुसार नए डिजाइन के बर्तन बाजार में उपलब्ध है। काफी समय से धनतेरस की तैयारी कर रखी है। आशा है कि नक्काशी वाले बर्तनों की डिमांड ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed