फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for sports university in Kharar village

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग को केंद्रीय राज्यमंत्री को खिलाडियों ने घेरा

Sat, 29 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for sports university in Kharar village
केंद्रीयमंत्री डॉ. संजीव बालियान को ज्ञापन सौंपते खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील के खरड़ गांव में खेल विश्वविद्यालय की मांग ने जोर पकड़ लिया है। खेल दिवस पर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर पश्चिम के विभिन्न जिलों के काफी खिलाड़ी पहुंचे, इनमें भारतीय टीमों के कई नामचीन खिलाड़ी भी शामिल थे। डा. बालियान ने आश्वासन दिया कि वह इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और खेल विश्वविद्यालय की मांग पूरी कराने के लिए कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में खेल विश्वविद्यालय की मांग को लेकर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि खरड़ गांव चार जिलों मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ की सीमा पर है। इसका लाभ पश्चिम के सभी जिलों को होगा। इस क्षेत्र ने देश को अर्जुन पुरस्कार, लक्ष्मण पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय पदक, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ी दिए हैं। खेल विश्वविद्यालय बनने से ग्रामीण अंचल के गरीब परिवार के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान मुंडभर, भारत की कुश्ती टीम के खिलाड़ी रहे अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, विभिन्न खिलाड़ी और डिग्री कॉलेजों के शारीरिक शिक्षा विभाग से जुड़े प्रोफेसर मौजूद रहे। डा. बालियान ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि वह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में एमएम कॉलेज गाजियाबाद के डा. योगेंद्र सिंह, मेरठ कॉलेज मेरठ के डा. वीरेंद्र कुमार, एसडी कॉलेज के डा. एसएन सिंह, वीआईसीटी मेरठ के डा. सतेंद्र मलिक, डा. योगेश कुमार, मो. सलीम, आरएमपी कॉलेज के डा. सुनील कुमार, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के डा. अजय मलिक, पीएम पीजी आगरा के डा. परविंद्र, डा. कुलदीप मलिक, नीरज बालियान, सुधीर, विनुज कुमार, डा. डीसी मार्या, डा. हरेंद्र कुमार, डा. प्रवीण लाटियान, देवेंद्र कुमार, सोनाली नेगी, विनीत कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, इंछाराम, प्रमोद कुमार, वरुण कुमार, कुलदीप मलिक, विकास तोमर, बबीता राणा, राजकुमार, राकेश राठी, मदनपाल सिंह, गया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed