{"_id":"686c1e33ca2e3935090ce4b0","slug":"demand-for-repair-of-roads-pradhan-will-sit-on-dharna-at-jal-nigam-office-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-149525-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रास्तों को ठीक कराने की मांग, जल निगम कार्यालय पर धरना देंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रास्तों को ठीक कराने की मांग, जल निगम कार्यालय पर धरना देंगे प्रधान
Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खतौली। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों ने जल निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बैठक में पाइप लाइन डालने को खोदे गए गड्ढ़ो को ठीक न कराने पर रोष व्यक्त किया गया।
ब्लाक कार्यालय सभागार में हुई मासिक बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल निगम की ओर से ग्रामों में टंकी का निर्माण कराया गया था। विगत काफी समय से इसका कार्य चल रहा है। ग्रामों में कोई भी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है।
पेयजल के लिए पाइप डालने के दौरान गांवों के रास्तों को खोदा गया था। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। रास्तों में गड्ढ़े हो गए हैं। इस कारण आएदिन ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं। गांव के रास्तों तथा अन्य कार्य को पूर्ण कराने के लिए ग्राम प्रधान अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान भी परेशान हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेयजल के लिए खोदे गए गड्ढ़े तथा अन्य कार्य 27 जुलाई तक पूर्ण नहीं कराए जाते हैं तो खतौली ब्लाॅक के ग्राम प्रधान जल निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।
ब्लाॅक अध्यक्ष ओमबीर सिंह की अध्यक्षता तथा महामंत्री प्रधान चंगेज खान के संचालन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक राठी, प्रमोद प्रधान, सुनील कुमार, राकेश राणा, तौसीफ, हाजी हारुन मलिक, अरुण कुमार, तेजराम सैनी, चमन सिंह, दीपक मौजूद रहे।