फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for Ramayana and Shri Ramcharit Manas in the market

मंदिर निर्माण से बढ़ी धार्मिक ग्रंथों की बिक्री

Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for Ramayana and Shri Ramcharit Manas in the market
सदर बाजार में गीता प्रेस की दुकान में लगे धार्मिक ग्रंथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुभवेला से बाजार में रामायण और श्रीरामचरित मानस इत्यादि ग्रंथों की बिक्री बढ़ गई है। कोरोना आपदा के दौरान धार्मिक पुस्तकों के स्वाध्याय में जो रुचि दिखी थी, वो राम जन्मभूमि पर मंदिर का सपना साकार होने पर अधिक दिख रही है। लोगों का आध्यात्मिक रुझान बढ़ने से दुकानदार उत्साहित है।
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य प्रभु राम मंदिर के भूमि पूजन धार्मिक ग्रंथों और पुस्तकों की बिक्री के लिए सुखद संकेत है। एकाएक बाजार में ऋषि बाल्मीकि की रामायण, संत तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस, विष्णु पुराण, शिव पुराण, महामुनि शुकदेव की भागवत कथा, स्वामी रामसुख दास लिखित श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत के ग्रंथों की बिक्री में वृद्धि हो गई है। शहर में झांसी रानी चौक पर जगदीश बुक स्टोर के संचालक कमल कुमार बताते है कि कोरोना लॉकडाउन की लंबी अवधि में धार्मिक पुस्तकों की मांग में बढ़ोतरी हुई थी। जिस भव्यता से पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया, उसके बाद हर दिन रामायण और रामचरित मानस ग्रंथ बिक रहा है। पहले महीने में एक प्रति की बिक्री होती थी। अब सप्ताह में छह से 10 रामायण की डिमांड है। सदर बाजार में गीता प्रेस स्टाल विक्रेता राहुल कुमार का कहना है कि बीते एक हफ्ते में लोगों का रुझान बढ़ गया है। धार्मिक पुस्तकें शॉर्ट पड़ रही है। रामायण और मानस की अधिक प्रतियां मंगवाई है।
विज्ञापन

राम के चित्रों की फ्रेमिंग से बाजार में आई रौनक
मुजफ्फरनगर। बाजार में प्रभु श्रीराम और राम दरबार के चित्रों की बिक्री भी तेज है। शहर और नई मंडी में फोटो फ्रेमिंग की शॉप पर फिलहाल लोगों को श्रीराम के चित्र सबसे ज्यादा चाहिए। लोहिया बाजार, घास मंडी के दुकानदार अनुज सिंघल बताते है कि बीते दस दिनों में धार्मिक चित्रों में सबसे ज्यादा भगवान राम के चित्र की फ्रेमिंग हुई है। श्री राम के अकेले चित्र की मांग अधिक है। लॉकडाउन की मंदी में राम का सहारा मिला है। फ्रेमिंग करने वाले हरेंद्र कहते है कि लोग खुद राम के पसंदीदा चित्र लाकर जड़वा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed