{"_id":"655f9f8874f151a4bc0dbe21","slug":"demand-for-arrest-of-those-who-attacked-je-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11889-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जेई पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जेई पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष व दर्जनों जूनियर इंजीनियर्स ने जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय पहुंच कर जेई मंगलराम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित ने कहा कि हमलावर अब डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई।
20 नवंबर को न्याजूपुरा मिललाना रोड पर मिमलाना रोड बिजली घर के जेई मंगलराम व अन्य कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी करने के आरोपी ने अपने तीन साथियों की मदद से मारपीट की थी। जेई का गंभीर चोट आई थी। मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। आरोप है कि हमलावर जेई काे डरा धमका रहे हैं। बृहस्पतिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष बीबी गुप्ता के साथ दर्जनों जेई जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। जिलाधिकारी को बताया कि सभी जेई भयभीत है और सही से कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।