फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for arrest of gangster act accused

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 30 Oct 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of gangster act accused
- पुलिस पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप, आरोपियों से जान का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। पीड़ित ने तितावी पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप भी लगाया है। पत्रकार वार्ता कर कार्रवाई की मांग की है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी अर्जुन मलिक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले अशोक, प्रदीप, विवेक, आशू व मयंक, पीयूष व दूसरा अशोक शातिर अपराधी है। उनके खिलाफ हत्या जैसे जघन्य अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। उसने आरोपी पक्ष पर अपने चाचा नितिन मलिक की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था, पुलिस ने मिलीभगत कर जानलेवा हमला करने की धारा को हटा दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के कारण तितावी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। इस कार्रवाई का ग्यारह माह का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ने उनका नंबर भी अपने सरकारी मोबाइल में ब्लेक लिस्ट में डाल दिया है। आरोपियों से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की मांग की। पुलिस उसका उत्पीड़न कर बार बार उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि जब गांव के बीस लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर शिकायत की तो पुलिस ने दो महिलाओं सहित सभी बीस लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed