फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for action against the person giving false information

Muzaffarnagar News: झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the person giving false information
खतौली। गांव गालिबपुर निवासी एक ग्रामीण पुलिस को झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। वह पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों एक माह से चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


गांव गालिबपुर निवासी फरमान ने बताया कि उसके घर पर 28 अक्तूबर को बच्चों का रिश्ता करने वाले लोग आए हुए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर पर गोकशी हो रही है। इस सूचना पर पुलिस की कई गाड़ियां उसके घर पर पहुंची तथा फरमान के मकान को पुलिस ने खंगाला। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। फरमान के घर उसके बच्चों का रिश्ता लेकर आए मेहमान कुछ समझ नहीं सके। पुलिस के जाने के बाद मेहमान भी वहां से बिना रिश्ता किए ही चले गए।
विज्ञापन


फरमान को पुलिस ने बताया कि किसी ने उनके घर पर गोकशी होने की सूचना दी थी। इसके बाद वह थाने पहुंचा तथा तहरीर देकर झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वह फिर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद भी वह निराश होकर लौट गया। पीड़ित का कहना था कि उसके परिवार के किसी व्यक्ति के खिलाफ कहीं भी कोई मामला दर्ज नहीं है। घर पर पुलिस के जाने से उसकी बदनामी हुई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में चौकी इंचार्ज जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed