फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi University student shot dead by miscreants for opposing loot

Muzaffarnagar News: बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र को गोली मारी

Fri, 21 Jul 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi University student shot dead by miscreants for opposing loot
भोपा और सिखेड़ा थाना की सीमा के बीच गंगनहर पटरी पर हुई वारदात
विज्ञापन

घायल छात्र को हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया, पुलिस जांच में जुटी


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा और सिखेड़ा थाना की सीमा के बीच गंगनहर पटरी पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र और उसके साथी से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने छात्र को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को भोपा सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया।


गांव सिखेड़ा निवासी मयंक बृहस्पतिवार शाम अपने साथी सिखेड़ा थाने के गांव नंगला मुबारिक निवासी निकुंज के साथ बाइक से किसी कार्य से घर से बाहर गया था। शाम को लौटते समय दोनों को भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली और थाना सिखेड़ा क्षेत्र की सीमा के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखा कर रोक लिया। लूट पाट करने लगे। निकुंज ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश दोनों से नकदी और उनके मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो भोपा और सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल निकुंज को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। निकुंज की हालत चिंता जनक बनी हुई है। सिखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि निकुंज दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खतौली डाॅ. रवि शंकर ने बताया कि घटना थाना सिखेड़ा क्षेत्र में हुई है। घायल को मेरठ रेफर किया है। मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed