फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi Police reached Deoband in search of fraud accused

ठगी के आरोपी की तलाश में देवबंद पहुंची दिल्ली पुलिस

Thu, 24 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police reached Deoband in search of fraud accused
देवबंद (सहारनपुर)। सौ से अधिक लोगों से ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस दबिश देने देवबंद पहुंची, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। फरार आरोपी सांपला गांव का रहने वाला है और दिल्ली में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसने वहां नाम बदलकर ट्रैवल एजेंसी चला रखी थी।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम दिल्ली पुलिस के एसआई विजय दत्त टीम के साथ देवबंद पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि देवबंद क्षेत्र के सांपला गांव निवासी व्यक्ति राजधानी दिल्ली में नाम बदलकर ट्रैवलिंग एजेंसी चला रहा था। उस पर सौ से अधिक लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में दिल्ली के लक्ष्मीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हैं, साथ ही उसके एक साथी को भी नामजद किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 100 से अधिक पासपोर्ट मिले हैं। विजय दत्त ने बताया कि राजस्थान के अजमेर निवासी माधव लाल ने लक्ष्मीनगर में उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed